कुदरगढ़ में रेस्ट हाऊस, पुलिस चौकी, उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थल चिन्हित करने के निर्देश

सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सूरजपुर जिले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए निर्देश एवं घोषणा की कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कुदरगढ़ में रेस्ट हाउस, पुलिस चौकी, उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थल चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग के सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को पेंशन संबंधी प्रकरण समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास से एनीमिया संबंधी प्रकरण, मलेरिया, डायरिया, टाइफाइड संबंधी प्रकरण की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी पहुंचविहीन गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने सीएमएचओ को निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





