छत्तीसगढ़

गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Nilmani Pal
12 Sep 2022 9:23 AM GMT
गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
x

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक लेकर गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी गौठानों को सक्रिय किया जाकर उनमें गोबर की खरीदी बढ़ाई जाये। प्रत्येक गौठान में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर की खरीदी किया जावे, शनिवार एवं रविवार को भी गौठानों में गोबर खरीदने करने के लिए निर्देशित किया गया है। गांव के सभी पशुपालकों का पंजीयन करने के साथ ही उन्हें गोबर बेचने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिये गये। चारामा एवं कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के सभी गौठानों में गोबर खरीदी होने पर उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त भी किया गया। गौठानों में संचालित बहुउद्देशीय गतिविधियां (मल्टीएक्टीविटी) को एन्ट्री करने के लिए भी सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया।

गौमूत्र खरीदी की समीक्षा

जिले के दो गौठानों कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पोटगांव गौठान एवं चारामा विकासखण्ड के ग्राम भिरौद गौठान में किये जा रहे गौमूत्र खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने खरीदे गये गौमूत्र से कीटनाशक (ब्रम्हास्त्र) बनाकर उसे किसानों को विक्रय करने के लिए जनपद सीईओ चारामा एवं कांकेर को निर्देशित किया। जनपद सीईओ चारामा एवं कांकेर ने बताया कि भिरौद गौठान में अब तक 1133 लीटर तथा पोटगांव गौठान में 407 लीटर गौमूत्र की खरीदी किया गया है, जिसे ब्रम्हास्त्र बनाकर विक्रय किया जा रहा है।

Next Story