छत्तीसगढ़

20 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश, ड्यूटी से थे नदारद

Nil dhankar
26 Nov 2021 11:27 AM IST
20 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश, ड्यूटी से थे नदारद
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडिशनल सीईओ बी तिग्गा को दिये। कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आने दायित्वों का निर्वहन करना सभी कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।


Next Story