छत्तीसगढ़

कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों के कर्मचारी संघों की बैठक लेने के निर्देश

Nil dhankar
6 Nov 2024 5:12 PM IST
कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों के कर्मचारी संघों की बैठक लेने के निर्देश
x

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक लंबे अर्से बाद संयुक्त परामर्शदात्री समितियों (जेसीसी) की सुध ली है। अवर सचिव ने सभी विभागों और कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा है कि अपने अपने जिलों, विभागों में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के एक एक सदस्य को शामिल कर संयुक्त परामर्शदात्री समितियों का गठन किया जाए।

यह भी कहा है कि विगत कई वर्ष से इन समितियों की बैठकें नहीं हो रहीं हैं। बैठकें पुन आयोजित कर जीएडी को सूचित किए जाते रहे।



Next Story