छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश, इस IAS अफसर को गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु बनाया गया नोडल अधिकारी

jantaserishta.com
16 April 2021 6:52 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश, इस IAS अफसर को गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु बनाया गया नोडल अधिकारी
x

रायपुर:- राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। जरूरतमंद मरीजों तक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे, इस दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आई.ए.एस. डॉ तम्बोली अय्याज फकीरभाई को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे प्रदेश में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके और प्रदेश भर के जरूरतमंद मरीजों तक समय पर ऑक्सिजन गैस सिलेंडर पहुंचाए जा सकें। डॉ तम्बोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त छ. ग. गृह निर्माण मण्डल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु राज्य नोडल अधिकारी का कार्यभार देखेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story