छत्तीसगढ़

धमतरी शहर की तीन सड़कों के लिए सर्वे शुरू करने दिए निर्देश

Nil dhankar
18 March 2025 2:54 PM IST
धमतरी शहर की तीन सड़कों के लिए सर्वे शुरू करने दिए निर्देश
x

धमतरी। स्मय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने आज धमतरी शहर की तीन सड़कों के चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए जल्द से जल्द सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए। अम्बेडकर चौक से रूद्री, सिहावा चौक से नहर-नाका रोड चौक और रत्नाबांधा से मुजगहन तक की इन तीनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगरनिगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से दल बनाकर सर्वे का काम तेजी से पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने इन सड़कों के लिए विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव भी बनाने के निर्देश दिए, ताकि समय पर उन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा सके।

उन्होंने नगरनिगम क्षेत्र में जल निकासी के नालों की सफाई के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के अन्य पांच नगरीय निकायों में साफ-सफाई से लेकर जल व्यवस्था आदि और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नगरनिगम आयुक्त को अधिकृत किया।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों में नियुक्त अधिकारी अपनी टीम के साथ सप्ताह में कम से कम तीन दिन सुबह से ही भ्रमण कर कामों का निरीक्षण करें और आमजनों की समस्याओं का निराकरण करें।

Next Story