छत्तीसगढ़

हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

Nilmani Pal
15 July 2022 3:46 PM IST
हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
x

रायपुर। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान मनाए जाने वाले हर झंडा कार्यक्रम के लिए संस्कृति सचिव अंबलगन पी. ने कलेक्टरों को पत्र लिख 14 सूत्रीय निर्देश दिए हैं। अंबलगन ने कहा कि वे इस अभियान की सतत निगरानी करें। दिशा-निर्देश में लिखा है कि भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्वस के अंतर्गत दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक "हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्यज के सम्मान में भी वृद्धि हो.



Next Story