छत्तीसगढ़
नेशनल हाइवे पर 11 फॉर्च्यूनर गाड़ियों से बनाई गई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल
Shantanu Roy
19 July 2025 12:28 AM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें 11 लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियों को नेशनल हाइवे पर एक के पीछे एक लाइन में खड़ा कर इंस्टाग्राम रील बनाई जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हाईवे पर ट्रैफिक की परवाह किए बिना युवाओं द्वारा पब्लिक रोड पर स्टंटनुमा अंदाज में रील बनाई गई, जिससे न सिर्फ यातायात बाधित हुआ बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन हुआ। जनता से रिश्ता इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
#कवर्धा के नेशनल नेशनल हाइवे पर 11 फॉर्च्यूनर गाड़ियों से बनाई गई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल@vishnudsai @vijaysharmacg @ArunSao3 @OPChoudhary_Ind @brijmohan_ag @drramansingh @RamvicharNetam @ramendeka16 pic.twitter.com/JYH8StMPUl
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) July 18, 2025
हालांकि अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस तरह की गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है और कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह भी उठ रहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की हाई-एंड गाड़ियों से रील बनाना क्या ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन नहीं है? यह वीडियो न केवल ट्रैफिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक है बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए लोग नियमों को ताक पर रख रहे हैं।
Tagsफॉर्च्यूनर रीलइंस्टाग्राम वीडियोहाईवे पर स्टंटकवर्धा वायरल वीडियोट्रैफिक नियम उल्लंघनFortuner ReelInstagram VideoHighway StuntKawardha Viral VideoTraffic Rule Violationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





