छत्तीसगढ़

इंस्पेक्टर शराब पीकर संभाल रहा था सुरक्षा व्यवस्था, सस्पेंड

Nil dhankar
4 Oct 2023 10:02 AM IST
इंस्पेक्टर शराब पीकर संभाल रहा था सुरक्षा व्यवस्था, सस्पेंड
x
cg news

भिलाई। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले निरीक्षक राजेंद्र यादव को एसपी शलभ सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया है। 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र यादव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर लगाई गई। ड्यूटी के दौरान निरीक्षक राजेंद्र यादव नशे की हालत में पहुंच गए।

इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया। जानकारी होने पर मामले की जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने निरीक्षक राजेंद्र यादव के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में टीआई से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। जवाब के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।


Next Story