छत्तीसगढ़

इंस्पेक्टर जगदीश सिंह सिदार ने पुलिस विभाग में 42 साल तक दी अपनी सेवाएं, अब हुए सेवानिवृत्त

Nil dhankar
1 March 2024 10:59 AM IST
इंस्पेक्टर जगदीश सिंह सिदार ने पुलिस विभाग में 42 साल तक दी अपनी सेवाएं, अब हुए सेवानिवृत्त
x

बेमेतरा। पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार के सेवानिवृत्त होने पर भाव पूर्ण विदाई दी गई। श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। बता दें कि निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग द्वारा विगत दिनों सायबर प्रहरी अभियान की शुभारंभ बेमेतरा जिले में की गई है। आम जनता में सायबर प्रहरी अभियान की लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। आप भी बने सायबर प्रहरी - जुड़े अभियान में हमारे साथ - संपर्क करे नजदीकी थाना/चौकी बीट प्रभारी से। थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। वही एएसपी बेमेतरा पंकज पटेल ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया। सायबर प्रहरी एवं त्रिनयन एप के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। नए कानूनों में समाहित धाराओं के संबंध में जानकारी दी।

Next Story