छत्तीसगढ़

इंस्पेक्टर से DSP बने, दो अफसरों को एसएसपी ने दी बधाई

Nil dhankar
30 Sept 2023 8:47 AM IST
इंस्पेक्टर से DSP बने, दो अफसरों को एसएसपी ने दी बधाई
x
छग

● निरीक्षक घनेंद्र सिंह ध्रुव एवं विनोद कुमार मंडावी पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक

● पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया

बलौदाबाजार। पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में रक्षित निरीक्षक घनेंद्र सिंह ध्रुव एवं निरीक्षक विनोद कुमार मंडावी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा घनेंद्र सिंह ध्रुव एवं विनोद कुमार मंडावी के कंधे पर तीन-स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई।



Next Story