छत्तीसगढ़

निरीक्षक और प्रधान आरक्षक को मिली पदोन्नति

Nil dhankar
4 Oct 2023 8:41 AM IST
निरीक्षक और प्रधान आरक्षक को मिली पदोन्नति
x

बालोद। थाना अजाक प्रभारी एलेक्सिस टोप्पो निरीक्षक पद से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर साथ ही प्रधान आरक्षक विजय देशमुख सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव व उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारीयों को कंधे पर स्टार, कैप लगाकर पदानुसार बेहतर कार्य करने हेतु बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर ऑफिस स्टाफ द्वारा भी दोनों अफसरों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवीन पद हेतु शुभकामनाएं दी गई।



Next Story