छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन व जल शक्ति जनभागीदारी के कार्यों का निरीक्षण
Shantanu Roy
23 Dec 2025 11:30 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। जल संरक्षण एवं पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन एवं जल शक्ति जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। आज 22 दिसंबर 2025 को अमित अग्रवाल, डायरेक्टर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स द्वारा, सर्वाेदय बारीक, वैज्ञानिक की उपस्थिति में जल शक्ति अभियान के तहत जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम नेवासपुर में संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत नेवासपुर योजना का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जल बहिनियों द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया तथा जल आपूर्ति से संबंधित संधारित पंजियों (रिकॉर्ड्स) का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान यह पाया गया।
ग्राम के समस्त घरों में पेयजल प्रदाय सुचारू एवं नियमित रूप से संचालित हो रहा है। इसके अतिरिक्त जल शक्ति जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत सिंघपुर खंडसरा में तालाब निर्माण, अमोरा में अनिकट निर्माण, 155 गांवों हेतु ग्रुप वाटर सप्लाई योजना, बेमेतरा नगर जल प्रदाय योजना, अमोरा स्थित फिल्टरेशन प्लांट, तथा जल संवर्धन से संबंधित अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यों की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल बचत एवं योजनाओं के दीर्घकालीन लाभों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं जल शक्ति अभियान के माध्यम से जिले में हर घर नल से जल के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं तथा जनभागीदारी से जल संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





