छत्तीसगढ़
नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल बसों की जांच, 92 वाहनों का निरीक्षण
Shantanu Roy
9 Jun 2026 6:25 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व जिले में पंजीकृत स्कूल बसों का व्यापक निरीक्षण एवं चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 07 जून को महासमुंद, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 92 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 02 स्कूल बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 6 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया। निरीक्षण के दौरान जिन स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप कमियां पाई गई।
उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार कर पुनः निरीक्षण के लिए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं जो स्कूल बसें निरीक्षण के लिए उपस्थित नहीं हुईं, उनके संचालकों को तीन दिवस के भीतर वाहन प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बस संचालन के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना तथा यातायात नियमों की अनदेखी करना गंभीर अपराध है। उन्होंने सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, फायर सेफ्टी उपकरण एवं फर्स्ट एड बॉक्स की समय-समय पर जांच, सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रखने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की समझाईश दी गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





