छत्तीसगढ़

भिलाई में मासूम छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, वजह स्पष्ट नहीं

jantaserishta.com
11 Oct 2026 3:57 PM IST
भिलाई में मासूम छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, वजह स्पष्ट नहीं
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: भिलाई के कुरूद इलाके में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे। हालांकि, छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मनीष पांचवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जाने को लेकर बात हुई थी। इस दौरान छात्र को वहां जाने से मना कर दिया गया था। अब इस घटना को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और क्या वह किसी बात को लेकर परेशान था। फिलहाल पुलिस ने खुदकुशी के पीछे किसी वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story