छत्तीसगढ़

कल से लापता था मासूम छात्र, तालाब में मिला शव, हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल

jantaserishta.com
9 Sept 2026 3:29 PM IST
कल से लापता था मासूम छात्र, तालाब में मिला शव, हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल
x
छत्तीसगढ़.
सोनहत (कोरिया): सोनहत विकासखंड अंतर्गत मझारटोला ग्राम पंचायत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्राथमिक शाला एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी प्रिंस सिंह पिता बिजेंद्र सिंह मझारटोला स्थित प्राथमिक शाला व हॉस्टल में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि छात्र पास ही स्थित तालाब की ओर गया हुआ था, जहां गहरे पानी में समा जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौजूद है।
निगरानी और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल आश्रम/हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की देख-रेख को लेकर है. ऐसी जानकारी मिल रही है कि लड़का कल से ही लापता था. ऐसे में हॉस्टल समय के दौरान बच्चा अकेले तालाब की ओर कैसे पहुंच गया. क्या अधीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों की आवाजाही और उपस्थिति पर नियमित निगरानी नहीं रखी जा रही थी?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story