छत्तीसगढ़

पैरावट में आग लगने से मासूम जिंदा जला

Nil dhankar
10 Dec 2024 4:59 PM IST
पैरावट में आग लगने से मासूम जिंदा जला
x
छग

जशपुर। बगीचा में पैरावट में आग लगने से एक ढाई साल की मासूम की मौत हो गई। पहाड़ी कोरवा जनजाति के मासूम के माता-पिता खेत की रखवाली में लगे थे, और सोए हुए थे। बताया गया कि गांव में ठंड के चलते चूल्हा जल रहा था वहीं पर मासूम और उसके माता-पिता सोए हुए थे।

इसी बीच में हवा के चलते आग की लपटे उड़ी, और बालक को अपने चपेट में ले लिया। सुबह घटना की जानकारी लगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story