छत्तीसगढ़

घायल महिला की मौत, समय पर नहीं मिला ट्रीटमेंट

Nilmani Pal
19 Sept 2022 10:12 AM IST
घायल महिला की मौत, समय पर नहीं मिला ट्रीटमेंट
x

demo pic 

छग

जशपुर। बाइक की टक्कर से बुरी तरह से घायल एक महिला की समय पर एंबुलेंस ना मिलने की वजह से मौत हो गई। यह घटना वहां हुई है जहां संजीवनी 108 सेवा के अलावा अलग से एक एंबुलेंस स्थानीय विधायक ने मुहैया कराया है। बताया जाता है कि आपातकालीन सेवा के लिए मिले एंबुलेंस का उपयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजार क्लीनिक के रूप में किया जा रहा है। ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शासन द्वारा हाे रहे कामकाज का प्रचार-प्रसार हो सके।

जानकारी के मुताबिक फरसाबहार निवासी सरमनी बाई 60 वर्ष पति स्व दीनबंधु अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला लहुलुहान होकर बेहोश सड़क किनारे पड़ी थी। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को 500 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति काे देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल जशपुर रेफर कर दिया।

रेफर पर्ची बनाए जाने के बाद संजीवनी 108 को कॉल किया गया। जहां से पता चला कि संजीवनी एंबुलेंस दूसरे मरीज को लेकर जशपुर गई हुई है। करीब दो घंटे तक घायल महिला के परिवार वाले दूसरे एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। तपकरा से आए एंबुलेंस से महिला को किसी तरह कुनकुरी ले जाया गया। कुनकुरी हॉलीक्रास अस्पताल की गेट के पास महिला ने दम तोड़ दिया।

Next Story