छत्तीसगढ़

सुकमा नक्सली हमले में घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया

Nil dhankar
3 Nov 2024 2:56 PM IST
सुकमा नक्सली हमले में घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया
x

सुकमा। रविवार सुबह सुकमा जिले के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। हमले से दोनों जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जवानों के हथियार इंसास राइफल को नक्सलियों ने लूट भाग गए। साप्ताहिक बाजार में हुए नक्सली हमले की एसपी किरण चौहान ने पुष्टि की।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हर साप्ताहिक बाजार में जवानों को ड्यूटी के लिए साप्ताहिक बाजार में लगाया जाता है। मौका पाकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे जवानों पर हमला किया।

जवानों को घायल होने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। एक जवान की हालत गंभीर है। यह घटना सुबह 9 की बताई जा रही है। घायल जवानों के नाम करतम देव, सोढ़ी कन्ना है। इस घटना के बाद नक्सली की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Next Story