छत्तीसगढ़

घायल CRPF जवान ने बताई आपबीती, जानिए कैंप हुए फायरिंग के बारें में

Nil dhankar
8 Nov 2021 4:08 PM IST
घायल CRPF जवान ने बताई आपबीती, जानिए कैंप हुए फायरिंग के बारें में
x

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के जवान ने बड़ी बेरहमी से अपने साथी जवानों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जवान ने सो रहे साथी जवानों पर ताबड़तोड़ AK-47 से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल मौके पर ही तीन जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कैंप में गोलीबारी की वारदात में तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवान को रायपुर लाया गया है, जबकि एक जवान को हैदराबाद रेफर किया गया है घायल जवान धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि साथी जवान ने अचानक सुबह 4 बजे के आसपास कैंप में गोलीबारी कर दी। सभी जवान गहरी नींद में थे। करीब 30 राउंड फायरिंग की। वहीं मैगजीन के खाली होने के बाद जवानों ने पकड़ा।

बता दें कि फायरिंग के समय बैरक में 9 जवान मौजूद थे। गोली लगने से चार जवान धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक जवानों में से 3 बिहार और 1 पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। जबकि दो जवानों ने बैंड के नीचे छिप कर जान बचाई है। घटना का कारण अबतक नहीं पता चल पाया है। बस्तर आईजी ने बताया कि घायल तीन जवानों की हालत अभी स्थिर है। दो जवानों को रायपुर और एक जवान को हैदराबाद भेजा गया है। बता दें कि घायल जवान धनंजय कुमार सिंह को श्री नारायणा और धर्मात्मा कुमार सिंह को RKCH भेजा गया।

इधर मामले की जांच के लिए CRPF के IG लिंगनपल्ली CRPF कैम्प पहुंचे हैं। CRPF डीआईजी योज्ञान सिंह भी कैम्प में मौजूद है। बस्तर IG पी सुंदरराज, सुकमा SP सुनील शर्मा कैंप पहुंचकर जवानों से चर्चा करेंगे। बस्तर कलेक्टर विनीत नंदनवार भी लिंगनपल्ली कैम्प पहुंचे हैं।

Next Story