छत्तीसगढ़

घायल CRPF जवान को रायपुर लाया गया

Nil dhankar
30 March 2023 3:09 PM IST
घायल CRPF जवान को रायपुर लाया गया
x

बीजापुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम रवि कुमार है, जो फुंडरी में स्थित CRPF के 165वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान के पैर, हाथ में गंभीर चोटें आई है। जिसका भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। फिलहाल जवान की स्थित अभी ठीक बताई जा रही है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर फुंडरी गांव में स्थित CRPF कैंप के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग करते हुए जवान पांडेमुर्गा के पास पहुंचे। इसी बीच जवान रवि का पैर अचानक प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के हाथ, पैर में गंभीर चोटे आई। घटना के बाद साथियों ने घायल जवान को फौरन भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। जहां घायल का इलाज जारी है।

Next Story