छत्तीसगढ़

ई-श्रम साथी ऐप से श्रमिकों और ठेकेदारों को जोड़ने की पहल

Shantanu Roy
24 July 2026 10:37 PM IST
ई-श्रम साथी ऐप से श्रमिकों और ठेकेदारों को जोड़ने की पहल
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। श्रम विभाग द्वारा जिले में ई-श्रम साथी ऐप के माध्यम से श्रमिकों एवं ठेकेदारों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ने की पहल की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत अब तक 130 श्रमिक एवं 6 नियोक्ता पंजीकृत किए जा चुके हैं। श्रम पदाधिकारी जयंति बंसल ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिक सीधे ठेकेदारों से संपर्क कर सकेंगे। इससे बिचौलियों और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी। कार्य, मजदूरी और कार्यस्थल की जानकारी पहले से तय रहने से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप शीघ्र रोजगार मिलने में सुविधा होगी। वहीं ठेकेदारों को भी आवश्यक कौशल वाले श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे उन्हें श्रमिकों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र के कुशल श्रमिकों का चयन आसानी से कर सकेंगे। बसल ने जिले के पंजीकृत एवं अपंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ई-श्रम साथी ऐप डाउनलोड कर स्वयं पंजीयन करें तथा इस सुविधा का लाभ उठाएं।
Next Story