छत्तीसगढ़

ट्रक ड्राइवर से अमानवीय मारपीट, स्टेपनी चोरी के शक में कपड़े उतरवाए

Shantanu Roy
23 May 2026 11:06 PM IST
ट्रक ड्राइवर से अमानवीय मारपीट, स्टेपनी चोरी के शक में कपड़े उतरवाए
x
छग
Korba. कोरबा। जिले में ट्रक ड्राइवर के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। स्टेपनी चोरी के शक में ट्रक मालिक और उसके साथियों द्वारा ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने, कपड़े उतरवाकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार देवांगन (33) कोरबा के पोड़ी थाना क्षेत्र के आर्टिसन ब्लॉक वार्ड-05 का निवासी है और ट्रक चालक के रूप में काम करता है। वह ट्रक मालिक विकास कुमार शर्मा के 16 टायर ट्रक में ड्राइवर था। पीड़ित के अनुसार 22 अप्रैल की रात ट्रक की स्टेपनी चोरी हो गई थी।

जिसकी जानकारी उसने तत्काल मालिक को दी थी। इसके बाद आरोप है कि मालिक ने उसे अलग-अलग जगहों पर काम के बहाने बुलाया और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर कोरबा ले जाया गया और रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में बंद कर दिया गया। 3 मई की सुबह कमरे में उसके साथ गाली-गलौज की गई और स्टेपनी चोरी का आरोप लगाते हुए बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे कपड़े उतरवाकर अपमानित किया और बेल्ट, लात-घूंसों से मारपीट की।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी और 5 मई को बस से घर पहुंचकर पोड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी आगे भेज दी गई है। पुलिस ने इस मामले में विकास कुमार शर्मा, मुकुल सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की विस्तृत पड़ताल जारी है।
Tagsकोरबाट्रक ड्राइवरमारपीटबंधकस्टेपनी चोरीFIRकोतवाली थानाविकास कुमार शर्माबीएनएसपुलिस जांचअपमानक्राइम न्यूजKorbatruck driverassaulthostagestepney stolenKotwali police stationVikas Kumar SharmaBNSpolice investigationinsultcrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story