छत्तीसगढ़

मुखबिर ने दी सूचना, बोलेरो से हो रही है गांजा तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Nilmani Pal
25 May 2023 10:10 AM GMT
मुखबिर ने दी सूचना, बोलेरो से हो रही है गांजा तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x
छग

बस्तर। छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर बस्तर पुलिस ने करीब 7 लाख 50 हजार रुपए का 75 किलो गांजा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, बोलेरो वाहन से गांजा की तस्करी की जा रही थी। प्लास्टिक की तीन बड़ी-बड़ी बोरियों में गांजा छिपाकर तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बॉर्डर पार करते ही बस्तर पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जानी है। जिसके आधार पर नगरनार थाना के जवानों की CG-ओडिशा बॉर्डर पर ड्यूटी लगाई गई। ओडिशा की तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच ओडिशा से एक बोलेरो जगदलपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। वाहन में 5 लोग बैठे थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम नित्यानंद नमह (35), तपन दास (40), चिरंजीत मंडल (27), संपत नाग (37) और नरेश राय (22) बताया।

सभी ओडिशा के ही रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में पीछे की सीट पर प्लास्टिक की तीन बोरियां रखी हुई थी। जवानों ने बोरियों की तलाशी ली। जिसमें से 75 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि गांजा ओडिशा की तरफ से लेकर आ रहे थे। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story