छत्तीसगढ़

आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में योगाभ्यास के साथ दी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

Shantanu Roy
17 July 2026 12:22 AM IST
आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में योगाभ्यास के साथ दी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। योगाभ्यास सत्र में शामिल होने वाले नागरिकों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने एवं खान-पान में नमक,तेल, शक्कर की मात्रा कम करने तथा स्वस्थ दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी जा रही है। योगाभ्यास सत्र के दौरान आज एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए
एचपीवी टीकाकरण
के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं के अभिभावकों को अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई और घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच, प्रधान पाठक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सड़क चिरचारी के समस्त स्टाफ, योग प्रशिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। योगाभ्यास के पश्चात अंकुरित चना व मूंग का वितरण किया गया।
Next Story