छत्तीसगढ़

महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में दी गई जानकारी

Nilmani Pal
12 Sep 2023 7:12 AM GMT
महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में दी गई जानकारी
x

जांजगीर-चाम्पा। पुलिस द्वारा “विश्वास” जन जागरूता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष जांजगीर में महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष और प्रतिषेध) अधिनियम 2013 के तहत ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के लिये , ज़िला विधिक सहायता प्राधिकरण और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के 50 अध्यक्ष और सदस्य हुए सम्मिलित

उपरोक्त कार्यक्रम में पल्लवी तिवारी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा कार्यक्रम म अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए, सभी को अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराते हुए सभी सदस्यों को महिलाओं की समस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण व जाँच हेतु प्रेरित किया।

प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ने NALSA , SALSA , DALSA के बारे में बताते हुए , आभार प्रदर्शन किया। अर्चना झा अति. पुलिस अधीक्षक, जाँजगीर, जिसमें उपस्थित लोगो को वर्तमान समय पर बढ़ते हुये अपराध, सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव, सोशल मिडिया, घरेलु हिंसा, महिलाओं के अधिकारो से संबंधित अधिनियमों के संबंध में जानकारी, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में तथा अभिव्यक्ति एप्प के संबंध में* विस्तृत जानकारी देते हुये अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया।

Next Story