छत्तीसगढ़
महिला सुरक्षा"अभिव्यक्ति" एप की जानकारी छठवें दिन भी महिलाओं को दी गई
Shantanu Roy
13 March 2022 3:07 PM GMT

x
छत्तीसगढ़
धमतरी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति के मार्गदर्शन में एवं शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजूर एवं टीम द्वारा आज दिनांक 13/03/2022 को सुमीत बाजार में कार्यरत महिलाएं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है। इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं। महिलाओं को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा,आत्म रक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में शक्ति टीम प्रभारी श्रीमती रीना कुजूर एवं महिला आरक्षक केशर मंडावी ,लक्ष्मी कर्रे,कौशल्या गावडे़,तनुजा कंवर, लक्ष्मी नागवंशी, महेश्वरी सिदार एवं सुमीत बाजार में कार्यरत बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Shantanu Roy
Next Story