छत्तीसगढ़

नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को दी गई महिला अभिव्यक्ति एप की जानकारी

Nil dhankar
20 July 2023 8:37 AM IST
नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को दी गई महिला अभिव्यक्ति एप की जानकारी
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी के के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई द्वारा महिला पुलिस टीम को फ्लोरेंस एवं रिलायंस नर्सिंग कॉलेज भेजकर वहां के छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति एप एवं सायबर अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई।

बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। अभिव्यक्ति ऐप इस अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है। इस एप के माध्यम से बालिका महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।छात्राओं को बताई ,कि वे महिला सुरक्षा "अभिव्यक्ति एप" से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आप सभी अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। आप बालिका एवं महिला के संबंधी अभिव्यक्ति एप के बारे में अपने घर परिवार दोस्तों एवं रिस्तेदार को बतायें एवं प्रचार प्रसार करें। महिला पुलिस टीम द्वारा फ्लोरेंस एवं रिलायंस नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को शिक्षक- शिक्षिकाओं की मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है ।

Next Story