छत्तीसगढ़

सरिया के ग्राम भीखमपुरा और लुकापरा में ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवा एवं कानूनों की जानकारी

Shantanu Roy
26 Jun 2022 6:20 PM GMT
सरिया के ग्राम भीखमपुरा और लुकापरा में ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवा एवं कानूनों की जानकारी
x
छग

रायगढ़। थाना सरिया क्षेत्र के ग्राम भीखमपुरा एवं लुकापरा में "विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून" संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में न्यायाधीश प्रशांत देवांगन तथा श्री शीलू सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून के बारे में जानकारी दिया गया । ग्रामीणों को पोक्सो एक्ट 2012, मानव तस्करी एवं विविध अपराधों की जानकारी दी गई तथा लोक अदालत के माध्यम से केस के निराकरण की जानकारी दिया गया।

थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक केके पटेल द्वारा ग्रामवासियों को आपसी बैर मिटाकर आपस में भाईचारे से रहना बताये। थाना प्रभारी द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम तथा बच्चियों के साथ लैंगिक अपराध को मिटाने जन सामान्य के जागरूक होना आवश्यक बताएं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा शर्मा, जनपद सदस्य अरुण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, सरपंच भीखमपुरा ज्ञानसागर मिरी, सरपंच लुकापारा देवानंद प्रधान व सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी तथा थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल एवं उनके स्टाफ उपस्थ‍ित थे।

Next Story