छत्तीसगढ़

मिरर छत्तीसगढ़ की सोमा देवांगन गिरफ्तार, जमानत भी मिली

jantaserishta.com
11 May 2026 9:51 PM IST
मिरर छत्तीसगढ़ की सोमा देवांगन गिरफ्तार, जमानत भी मिली
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मैग्नेटोमॉल पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बाक्सर को जेल भेज दिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस हिरासत में आरोपी रोहन उर्फ रॉकी।

मामले में सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई। तेलीबांधा पुलिस ने नोटिस देकर सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने पहुंची थी। घर लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे।
पीड़ित परिवार का आरोप था, कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा। उसने यह भी कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ा।
विवाद बढ़ने पर आरोपी रोहन उर्फ रॉकी ने अपनी कार से हॉकी निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। आरोप है कि रोहन ने गोपेश साहू के साथ धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट लगी थी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की है। शिक्षक परिवार पर हमला करने, गालियां देने और उन्हें गंवार बोलने पर शिक्षक परिवार के समर्थन में देर रात बजरंग दल तेलीबांधा थाने पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों आरोपी रोहन सहित इंफ्लूएंसर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story