छत्तीसगढ़

भाजपा में अंतर्कलह चल रही है : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
10 Aug 2022 11:25 AM GMT
भाजपा में अंतर्कलह चल रही है : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड दौरे पर रवाना हो गए। सीएम बघेल ने छत्‍तीसगढ़ भाजपा में अरुण साव को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में अंतर्कलह चल रही है, उसे दबाने के बदलाव किए गए हैं।

सीएम बघेल ने कहा, विश्व आदिवासी के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया। आगे भी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। भाजपा में गुटबाजी आगे और उभर कर आएगी। बिहार में हुए बदलाव पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 2024 के लिए यह परिवर्तन के संकेत हैं। बिहार में हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति बिहार की आबोहवा में है। बिहार में जो परिवर्तन हुआ और नया महागठबंधन बना है उसके लिए नीतीश, तेजस्वी और सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। नीतीश आठवीं बार सीएम और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। जेडीयू के एनडीए से अलग होने पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एनडीए से सबसे पहले अकाली दल का साथ छूटा फिर शिवसेना अब जेडीयू ने किनारा कर लिया है। घटक दलों में एनडीए के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। इसकी वजह से दल अलग हो रहे हैं।


Next Story