छत्तीसगढ़

प्यार में बेवफाई: प्रेमी ने मचाया बवाल, प्रेमिका ने इंजीनियर से कर ली शादी

Nilmani Pal
28 Sept 2021 5:09 PM IST
प्यार में बेवफाई: प्रेमी ने मचाया बवाल, प्रेमिका ने इंजीनियर से कर ली शादी
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। प्रेम-प्रसंग के बीच प्रेमिका ने इंजीनियर युवक से मंदिर में शादी कर ली। इससे नाराज प्रेमी ने थाना में मामले की शिकायत कर दी और बवाल मचाया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। दरअसल अयोध्यापुरी बस्ती में रहने वाले 1 युवक का स्थानीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। इस बीच 5 दिन पहले युवती की इंजीनियर युवक से मंदिर में शादी हो गई। इसके बाद युवती ने प्रेमी से संपर्क तोड़ दिया। प्रेमी को जब प्रेमिका की शादी का पता चला तो उसने दर्री थाना में लिखित शिकायत की। इसमें युवती की मर्जी बगैर परिजनों की ओर से उसकी शादी करने का उल्लेख किया। दर्री थाना में मामले का निराकरण करने दोनों पक्ष को बुलाया, तब वहां पर प्रेमी युवती से पूछने लगा कि उसने शादी अपने मर्जी से की है या किसी के दबाव में। युवती ने अपनी मर्जी से शादी की बात कही। तब प्रेमी ने उस पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए बवाल मचाया। दोनों पक्ष के समर्थन में लोग वहां पहुंचने लगे। तब निरीक्षक राजेश जांगड़े और सीएसपी लितेश सिंह ने दोनों पक्ष को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Next Story