छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग द्वारा पार्ले उद्योग का औद्योगिक भ्रमण

Nil dhankar
12 Nov 2025 9:27 AM IST
मैट्स यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग द्वारा पार्ले उद्योग का औद्योगिक भ्रमण
x

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने हाल ही में पार्ले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था।भ्रमण के दौरान छात्रों ने फैक्ट्री में कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम पैकेजिंग तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने कंपनी के प्रबंधन अधिकारियों से संवाद कर उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस अवसर ने विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को वास्तविक उद्योगिक वातावरण में देखने और समझने का अवसर प्रदान किया, जिससे उनके व्यवहारिक ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं प्रबंधन कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।इस औद्योगिक भ्रमण के समन्वयक प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता थे, जिनके मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलनंद पंडा ने प्रबंधन विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों को उद्योग जगत की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

Next Story
null