छत्तीसगढ़

देशभर में इंडिगो के पैसेंजर परेशान, जानिए रायपुर एयरपोर्ट का अपडेट

jantaserishta.com
5 Dec 2025 12:05 PM IST
देशभर में इंडिगो के पैसेंजर परेशान, जानिए रायपुर एयरपोर्ट का अपडेट
x

सांकेतिक तस्वीर

इंडिगो ने देश भर में आज 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी.
रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली. उड़ान से कुछ देर पहले ही अचानक मैसेज भेजकर फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना दिए जाने पर यात्रियों ने एयरलाइंस के काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों पर अपनी भड़ास निकाली.
यात्रियों का कहना है कि न तो वैकल्पिक फ्लाइट दी गई, न ही एकोमोडेशन या किसी तरह की सहायता दी गई. कई यात्री, जो दिल्ली, मुंबई, इंदौर और हैदराबाद जाने वाले थे, उन्होंने भी नाराज़गी जताई. शिकायत के बावजूद इंडिगो प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर कई लोग मजबूर होकर बिना यात्रा किए वापस लौट रहे हैं.
दुबई से रायपुर आए एक यात्री ने बताया कि उनका सामान अब तक उन्हें नहीं मिला है. लगेज के लिए 14 हजार रुपए अतिरिक्त भुगतान किया था, लेकिन इंडिगो की ओर से कोई सहायता नहीं की गई. यात्री पिछले 48 घंटे से अधिक समय से एयरपोर्ट पर परेशान घूम रहे हैं.
मैसूर जाने वाली एक कैंसर पेशेंट महिला यात्री को भी उड़ान रद्द होने की सूचना अंतिम समय पर मिली. महिला ने कहा कि अब मजबूरन कार से मैसूर जाना पड़ेगा, क्योंकि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट मिस हो गया तो नई तारीख मिलना मुश्किल है.
इंदौर में जरूरी बिज़नेस मीटिंग के लिए जा रहे एक यात्री को भी फ्लाइट कैंसिलेशन से भारी परेशानी हुई. उनका कहना है कि इंडिगो की अचानक सूचना से पूरा कार्यक्रम गड़बड़ा गया. यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो हेल्पडेस्क कोई समाधान नहीं दे रहा है, कोई वरिष्ठ भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं. यात्रियों की मांग हैं कि इंडिगो द्वारा उचित व्यवस्था की जानी चाहिए.
इंडिगो ने देश भर में आज 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी.
स्टाफ की कमी से जूझ रही इंडिगो एयरलाइंस की मुश्किलें थम नहीं रही हैं. इंडिगो ने देश भर में आज 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी. दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की आज की सारी फ्लाइट्स 235 रद्द कर दी गई है. इस वजह से अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है. इससे पहले भी इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गई थीं.
फ्लाइट लेट और कैंसिल होने के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को जद्दोजहद का सामना करना पड़ा.
एक बयान में, इंडिगो ने कहा कि पिछले दो दिनों में उसका नेटवर्क 'काफ़ी बाधित' रहा और उसने कस्टमर्स से माफ़ी मांगी. एयरलाइन ने DGCA को बताया है कि 8 दिसंबर से फ़्लाइट्स में देरी नहीं होगी और उम्मीद है कि स्टेबल ऑपरेशन्स 10 फ़रवरी तक ही पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे. एयरलाइन ने माना कि FDTL नॉर्म्स के दूसरे फ़ेज़ को लागू करने में गलत फ़ैसले और प्लानिंग में कमियों की वजह से बड़े पैमाने पर रुकावटें आईं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस ने आज की सारी फ्लाइट्स (कर दी गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आज मध्य रात्रि तक (11.59) एयरलाइंस की सभी 235 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. ग्राउंड टीम इस समस्या को सुलझाने के लिए सभी पार्टनर्स से बात कर रही है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story