रायपुर से उड़ी इंडिगो विमान आंधी की चपेट में आई, पायलट की सूझ-बूझ सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर। रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 6313 ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग से ठीक पहले मौसम की खराबी का सामना किया। दिल्ली में आई तेज धूल भरी आंधी और 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण विमान को गो-अराउंड करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार जब फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने ही वाली थी तभी पायलट ने खराब दृश्यता और तेज हवाओं को देखते हुए विमान को वापस आसमान में ले जाने का निर्णय लिया। यात्रियों को थोड़ी देर के लिए असहजता का अनुभव हुआ लेकिन पायलट की सूझ-बूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सहयोग से विमान को कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
विमान के पायलट ने घोषणा में बताया कि दिल्ली में चल रही धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी और हवा की रफ्तार 80 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी, जिससे लैंडिंग खतरनाक हो सकती थी। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को ऊपर चढ़ाया गया और मौसम थोड़ा सामान्य होने पर लैंडिंग की गई।
#WATCH | An IndiGo flight number 6E 6313 from Raipur to Delhi experienced turbulence due to a duststorm, prompting the pilot to climb up again when the aircraft was about to touch down at Delhi airport. The aircraft landed safely at Delhi airport after making many circuits in the… pic.twitter.com/TtDUwIH79b
— ANI (@ANI) June 1, 2025





