छत्तीसगढ़

18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Shantanu Roy
16 Nov 2026 7:59 PM IST
18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक
x
छग
Bilaspur/Raipur. बिलासपुर/रायपुर। प्राग (चेक गणराज्य) में दिनांक 13 से 16 नवम्बर 2026 तक आयोजित 18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय रेलवे की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दो कर्मचारियों ने भारतीय रेलवे की पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

इनमें शामिल हैं-
1- हरीश
2- प्रिंस राज यादव

भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न देशों की रेलवे टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय रेलवे की पूरी पुरुष टीम तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार रेलवे एवं देश का नाम रोशन करने की कामना की।
Next Story