छत्तीसगढ़

रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, जानिए समय और टिकट की पूरी जानकारी

jantaserishta.com
14 Oct 2026 10:06 AM IST
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, जानिए समय और टिकट की पूरी जानकारी
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रि​केट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, 2 दिन बाद 16 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियों पूरी हो चुकी है और अब क्रिकेटर्स का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं आज दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, इन दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है और दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा रहेगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी रहेगी।
आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें टी-20 मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू हो गई। मैचों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और मैचों की तैयारियों की समीक्षा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story