छत्तीसगढ़

इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 : रायपुर दो कैटेगरी में टॉप 10 में हुआ शामिल

Admin2
25 Jun 2021 5:23 PM GMT
इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 : रायपुर दो कैटेगरी में टॉप 10 में हुआ शामिल
x

रायपुर। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये परिणाम घोषित किए हैं। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 में रायपुर दो श्रेणियों में टॉप 10 में शामिल हुआ है। रायपुर को दो श्रेणियों में मिला 10वां और 6वां स्थान मिला है। ऑल कॉम्पोनेन्ट श्रेणी में रायपुर को 10वां स्थान मिला है। पॉलिसी श्रेणी में रायपुर को 6वां स्थान मिला है।

100 शहरों के रैंकिंग जारी की गई है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने रैंकिंग जारी की है। सॉलिड वेस्ट मैनजेमेंट में रायपुर को 5 स्टार रैंकिंग मिली है। 375 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी रायपुर मध्यप्रदेश के शहरों से पिछड़ गया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरुस्कार मिला है। मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरुस्कार मिले हैं। मध्यप्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में से 5 को पुरुस्कार मिला है। 20 अवार्ड में 11 अवार्ड मध्यप्रदेश के नाम हुए हैं।

Next Story