छत्तीसगढ़
डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर और भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा भारत, योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा
Shantanu Roy
20 April 2025 10:27 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत अब तक ₹43 लाख करोड़ से अधिक राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। इससे योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँच रहा है। इसके साथ ही देशभर में अब तक 141 करोड़ से अधिक निवासियों को आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं, जिससे सरकारी सेवाओं तक आसान पहुँच संभव हुई है।
डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर और भ्रस्टाचार मुक्त बन रहा भारत। DBT के ज़रिए योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। वहीं, UMANG ऐप, eNAM और GeM पोर्टल जैसी पहलों से आम नागरिकों, किसानों और उद्यमियों को बड़ी सुविधा और पारदर्शिता मिल रही है। pic.twitter.com/Bj7SQAZgdz
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) April 20, 2025
सरकारी खरीद-फरोख्त के लिए GeM पोर्टल पर अब तक ₹13.53 लाख करोड़ से अधिक का लेनदेन किया जा चुका है। यह पोर्टल व्यापार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा है। कृषि क्षेत्र की बात करें तो राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (eNAM) पोर्टल पर अब तक 1.78 करोड़ किसान और 2.65 लाख व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। यह पोर्टल किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद कर रहा है। वहीं, UMANG ऐप के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की 2,132 से भी अधिक सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आम नागरिकों को सुविधा और समय की बचत हो रही है। भारत सरकार का कहना है कि डिजिटल तकनीक के सहारे अब देश न सिर्फ विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





