छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण

jantaserishta.com
14 Aug 2023 8:40 AM IST
राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण
x
राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) मैदान राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंत्री भगत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story