छत्तीसगढ़

सीईओ की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार, घूमने पहुंची थी चित्रकोट जलप्रपात

Nil dhankar
5 April 2022 10:10 AM IST
सीईओ की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार, घूमने पहुंची थी चित्रकोट जलप्रपात
x
छग

जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात घूमने पहुंची सीईओ की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. दरअसल चित्रकोट जलप्रपात देखने पहुंचने वाले पर्यटक अब ठगी और दादागिरी के शिकार हो रहे हैं। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को डोंगी में बिठाने और फिर डोंगी में बैठकर फोटो खींचने पर हजारों रुपये की मांग कर रहे हैं।

लोहांडीगुड़ा सीईओ प्रणव दीवान ने कहा कि ऐसी शिकायतें आती रहती हैं। हाल ही में उनकी बेटी भी यहां घूमने आई थी तब डोंगी संचालकों ने अभद्र व्यवहार किया था। डोंगी संचालकों को समझाया जाएगा।

Next Story