छत्तीसगढ़

महिला टीचर से करने लगा अश्लील हरकत, आरोपित गिरफ्तार

Nilmani Pal
28 Feb 2022 9:03 AM IST
महिला टीचर से करने लगा अश्लील हरकत, आरोपित गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

जांजगीर। जांजगीर में एक लड़का स्कूल में घुस गया और महिला टीचर से अश्लील हरकत करने लगा। टीचर ने शोर मचाया तो लड़का स्कूल की दीवार फांदकर भाग निकला। टीचर ने उसके बारे में पता कर पुलिस ने FIR दर्ज कराई। जिसके बाद देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश है। मामला बम्हनीडीहर थाना क्षेत्र का है।

बम्हनीडीह स्थित एक स्कूल की टीचर शनिवार को इंटरवल के दौरान अपनी 4 साल की बेटी और अन्य छात्रों के साथ कैंपस में ही घूम रही थीं। तभी एक लड़का आया और पीछे से हाथ लगाकर अश्लील हरकत करने लगा। टीचर ने विरोध किया और शोर मचाया तो लड़का दीवार फांदकर भाग निकला। टीचर ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़का आदतन बदमाश है।

इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने टीम बनाई और कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राजेन्द्र पटेल उर्फ टेण्टा आदतन अपराधी है। पूछताछ में उसने महिला टीचर से अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी राजेन्द्र पटेल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story