छत्तीसगढ़

रायपुर में कोरोना का बढ़ा खतरा: बाहर से लौटे लोग मिले कोरोना संक्रमित, 6 लोगों का अता-पता नहीं

jantaserishta.com
19 Oct 2021 9:05 AM IST
रायपुर में कोरोना का बढ़ा खतरा: बाहर से लौटे लोग मिले कोरोना संक्रमित, 6 लोगों का अता-पता नहीं
x

रायपुर: राजधानी रायपुर में 2 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा गया है, यहां एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 6 लोग मोबाइल बंद कर के गायब हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों में 4 लोग बाहर से लौटे हैं।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-ओड़िशा से लौटे 4 संक्रमित मरीज मिले हैं, सर्वाधिक मामले फाफाडीह में मिले हैं जहां 3 कोरोना के केस पाए गए हैं। बता दें कि बीते 18 दिन में 44 नए केस सामने आए हैं, त्यौहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
इधर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई है, छह माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, मृतक का कोविड टेस्ट 17 अक्टूबर को पॉजिटिव आया था। मृतक बैंक का कर्मचारी था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story