छत्तीसगढ़

किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 नये धान खरीदी केंद्र, यहां देखें पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
3 Dec 2021 12:08 PM IST
किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 नये धान खरीदी केंद्र, यहां देखें पूरी लिस्ट
x

रायपुर: प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी, बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खुंटेरी (मट) तथा रुदा, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के जोरातराई (म), बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के सालेमेटा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखंड के चांदागांव, कोरिया जिले के खडगंवा विकासखंड के रतनपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोपरा और महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के तरेकेला में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story