छत्तीसगढ़

बर्बरीक ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच

jantaserishta.com
19 Nov 2026 12:16 PM IST
बर्बरीक ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सूरजपुर जिले के बर्बरीक के ठिकानों पर दबिश दी है। IT की टीम श्याम मंदिर रोड स्थित घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि IT ने कल बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दबिश दी थी।
आपको बता दें कि IT की टीम ने कल 18 नवंबर की सुबह 6 बजे दबिश दी थी। जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में बर्बरीक ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह से पहुंची और कई ठिकानों पर एक साथ दस्तावेजों की जांच की। संचालक श्रवण अग्रवाल के निवास पर टीम ने दबिश दी थी। राजधानी के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ में भी IT की टीम सुबह से पहुंची हुई थी। दस्तावेजों और अन्य जरूरी साक्ष्य खंगाले गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।
आयकर विभाग ने इस पूरी कार्रवाई को बड़े स्तर पर अंजाम दिया है। इसके लिए 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ पहुंचीं और संबंधित कारोबारी समूहों के ठिकानों पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीमों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जवानों को टीमों के साथ भेजा गया, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर की टीम साथ मिलकर जांच कर रही है।
बुधवार के बाद आज गुरूवार सुबह से ही प्रदेश के सूरजपुर जिले हुई इस बड़ी कार्रवाई से करोबारी जगत के बीच हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों के साथ CRPF जवानों की मौजूदगी से कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कल रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story