छत्तीसगढ़

आयकर विभाग ने उरला, हीरापुर और रजबंधा मैदान के ऑफिस में मारा छापा

Nil dhankar
10 Feb 2023 6:59 AM IST
आयकर विभाग ने उरला, हीरापुर और रजबंधा मैदान के ऑफिस में मारा छापा
x

रायपुर। एक लंबे अर्से बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को लेमिनेट्स कारोबारी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें अब तक की पड़ताल से बड़ी कर चोरी का खुलासा होने के संकेत हैं। सूत्रों ने बताया कि आयकर टीम ने लहरी लेमिनेट्स के उरला स्थित फैक्ट्री, हीरापुर और रजबंधा मैदान स्थित आफिस में दबिश दी है। यह सर्वे बीते तीन से पांच कारोबार वर्षों के रिटर्न में अंतर के खुलासे को लेकर किया गया है। देर रात तक आयकर अफसर सभी ठिकानों पर डटे हुए थे। कर चोरी का खुलासा आज शाम तक होने की जानकारी दी गई है।

Next Story