छत्तीसगढ़

पंडरी इलाके में वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने किया शराब दुकान में जमकर हंगामा

Nil dhankar
4 Oct 2021 12:19 PM IST
पंडरी इलाके में वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने किया शराब दुकान में जमकर हंगामा
x

रायपुर। शराब दुकान में युवक से विवाद होने के बाद हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में जमकर हंगामा किया है। मामला बीती रात देवेन्द्र नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां बीती रात हथियारबंद आरोपियों ने एक युवक से विवाद के बाद पंडरी शराब दुकान में हंगामा किया। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल शराब दुकान में किसी बात पर युवक का विवाद हो गया। इसके बाद युवक हथियारबंद बदमाशों के साथ पहुंच गया। इतना ही नहीं इसके बाद शराब दुकान के पास भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले।

Next Story