छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर वारदात: शराब भट्ठी और होटल में लूट, पुलिस ने तत्काल 3 आरोपी को दबोचा

Nil dhankar
21 Sept 2021 11:08 AM IST
रायपुर में फिर वारदात: शराब भट्ठी और होटल में लूट, पुलिस ने तत्काल 3 आरोपी को दबोचा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाश बेख़ौफ़ हो चुके हैं. डीडी नगर इलाके के शराब भट्ठी और होटल में कट्टे और चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई है. शराब दुकान के कर्मचारियों ने शटर बंद कर जान बचाने में कामयाब रहे. वही होटल संचालक के गल्ले से नगदी ले भागे. पुलिस की तत्परता से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बदमाश मोना राव, वेंकटेश, नवीन वर्मा और गोपी ने घटना को अंजाम दिया है. डीडी नगर पुलिस ने शराब भट्टी में लूट की कोशिश और होटल में लूट दोनों मामलों में अलग अलग केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है.

Next Story