छत्तीसगढ़
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोण्डागांव में टिकट काउंटर का उद्घाटन
Shantanu Roy
18 Feb 2026 9:58 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोण्डागांव में मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष नरपती पटेल की उपस्थिति में बस टिकट काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। और बस संचालकों को कॉम्प्लेक्स भवन का चाबी सौंपा गया। साथ ही बस स्टैंड परिसर में 8 नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। नगरीय प्रशासन ने जानकारी दी कि अब सभी बसों का नियमित संचालन नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से किया जाएगा। पुराना बस स्टैंड अब बसों के ठहराव के लिए उपयोग में नहीं रहेगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों रायपुर नाका, जय स्तंभ चौक, चौपाटी एवं बंधा तालाब के पास बसों का निर्धारित समय के लिए ठहराव रहेगा, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। रात्रिकालीन समय में सुमित बाजार के पास भी बसों का अल्पकालीन ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर प्रथम बार में 5 हजार रुपए और द्वितीय बार में 10 हज़ार रुपए का जुर्माना बस संचालकों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि नए बस स्टैंड से बस सेवा प्रारंभ होने से शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। यह पहल शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और आधुनिक शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बस स्टैंड परिसर में 8 नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगरीय प्रशासन ने नागरिकों से नई व्यवस्था का पालन करने और नए बस स्टैंड से बस सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में सुचारू यातायात एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में कुलवंत चहल, जैनेन्द्र ठाकुर, सुषमा खोबरागड़े, विजय सोढ़ी एवं पार्षदगण सहित कोंडागांव एसडीएम अजय उराव, परिवहन अधिकारी अतुल असैया, यातायात प्रभारी मुकेश जोशी, तहसीलदार मनोज रावटे, नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश डे, बस संचालक एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





