छत्तीसगढ़

बालोद में पर्यावरण पार्क का शुभारंभ

jantaserishta.com
8 Aug 2023 9:16 AM IST
बालोद में पर्यावरण पार्क का शुभारंभ
x
बालोद: प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण विधि-विधायी कार्य विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला मुख्यालय बालोद में जुर्रीपारा के समीप दल्लीराजहरा मार्ग में स्थित पर्यावरण पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तांदुला नदी के समीप प्रकृति के मनोरम वादियों के बीच स्थित इस सुंदर पर्यावरण पार्क की बेहतरीन परिवेशन तथा शासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिला मुख्यालय बालोद में स्थित यह पर्यावरण पार्क यहाॅ आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के अलावा मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर एवं अनिला भेंडिया ने जनप्रतिनिधियांे के साथ ईको फ्रैण्डली वाहन से पर्यावरण पार्क का भ्रमण कर पार्क में तैयार किए गए विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में औषधि एवं फलदार आदि विभिन्न प्रजाति के पौधों का अवलोकन कर उसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण पार्क में पौधारोपण भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story